6 जून 2021, मुंबई मुंबई - क्या होगा BMC में बदलाव? ? कभी बॉम्बे और बंबई के नाम से मशहूर रहा मुंबई हर दिल अजीज शहर है. एक बार जो यहां आता है वह यहीं का हो जाता है. स्वप्ननगरी , आशाओ का शहर .. मुंबई .. समुंदर , क्रिकेट , फिल्म इंडस्ट्री , महंगी कारें , लोकल ट्रेन . मुंबई , विरोधाभास का शहर - उंची - उंची इमारतों के साथ - साथ झोपडपट्टी . मेहनतकश लोगों का शहर . स्टॉक मार्केट के बादशाहों का शहर . राजनेताओं का शहर . मुंबई पहचान दिलाने वाला शहर भी है . इस शहर के बारे में हर शख्स की अपनी अलग परिभाषा है . जब इतना सारा " माहौल" एक शहर मे हो तो वहां अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स कार्टेल ना हों ऐसा भला कैसे हो सकता है ? है अलग यह शहर .. मुंबई को कभी ना सोने वाली नगरी कहा जाता है . यह इसलिए के एक तबका दिन मे काम करता है , तो दुसरा तबका रात मे बाहर निकलता है . ईन दोनों तबकों को सर्व करने के लिए दिनरात काम करनेवाले मेहनतकश होते ह...
A blog on Bharat. Sports. Politics. Current affairs. Marketing. Technology. Business - Dhananjay M. Deshmukh