14 मई 2021, मुंबई ना आए फिर से बंगाल मे “ काल ” .. " पूरब से सूर्य उगा फैला उजियारा जागी हर दिशा दिशा जागा जग सारा " जो लोग अस्सी - नब्बे के दशक मे दूरदर्शन देखते थे उन्हें यह विज्ञापन गीत याद होगा . काफी उत्साहवर्धक लगता था सुनकर . सच्चाई भी है . खैर . 2 मई को देश की बहुतांश जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी की , सूरज जल्द उगे , उजाला फैले और दिन ऊपर चढ़े . आखिर उस दिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के , और कुछ राज्य में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों की मतगणना जो होनी थी , महत्वपूर्ण नतीजे जो आने थे . तमिलनाडू , असम , केरल और पश्चिम बंगाल जैसे सामरिक महत्व रखनेवाले राज्यों मे और , केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी मे मार्च अप्रैल मे विधानसभा चुनाव हुए . साथ ही मे महाराष्ट्र मे पंढरपुर मंगळवेढा मे विधानसभा उपचुनाव तथा कर्नाटक मे बेळगावी और तेलंगाना मे तिरुपति संसदीय क्षेत्र मे भी उसी समय चुनाव हुए थे . एक तरफ कोरोना महामारी से ...
A blog on Bharat. Sports. Politics. Current affairs. Marketing. Technology. Business - Dhananjay M. Deshmukh