13 नवंबर 20, मुंबई नवंबर में बवंडर .. अक्टूबर नवंबर आते ही हवा में रूखी आ जाती है . हवा सुखी हो जाती है दुनिया मे पश्चिमी देशों मे , और भारत उत्तर भारत ( खासकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख , हिमाचल , पंजाब , दिल्ली , उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश ) मे शीत लहर चलती है . हवा रूखी होने से धूलिकण बढ़ते है , हवा जहरीली हो जाती है . कई बार हवा तेज चलने के कारण बवंडर (twister, swirl, vortex, tornado, हवा का तुफान ) भी उठते हैं . इन बवंडरो से कभी - कभी भारी जान माल का नुकसान भी होता है . खैर, नवम्बर के शुरू होते देश और दुनिया मे कई बवंडर उठे . क्या अमरिका बनेगा ग्रेट अगेन ? 3 नवंबर को अमरिका मे राष्ट्राध्यक्ष के लिए चुनाव हुए . चार तारीख से परिणाम आने शुरू हुए . आज तेरह तारीख आ गई लेकिन पूर्ण रूप से वोटों की गिनती हुई नहीं या फिर किसी प्रत्याशी ने हार मानी . अमरिका की परंपरा है के हारने वाला प्रत्याशी हार मानता है और फिर नए राष्ट्राध्यक्ष का प्रवास...
A blog on Bharat. Sports. Politics. Current affairs. Marketing. Technology. Business - Dhananjay M. Deshmukh