26 जून 20 , मुंबई राह पे चलते है , हम तो सफर करते हैं .. रस्ता , राह , हमारी जीवन का अविभाज्य अंग है . एक बार रेल मार्ग ना हो , विमान सेवा ना हो , लेकिन रास्ता भी ना हो , शायद ऐसी बहुत ही कम जगहे भारत मे होंगी . अंदमान निकोबार या पूर्वोत्तर या जम्मू और कश्मीर , लद्दाख का कुछ हिस्सा है जहा पर पथमार्ग नहीं है , बल्कि जल मार्ग या पहाड़ों कि राहे है . कहते है , जब भी आप किसी कशमकश मे हो , और आप के पास समय और साधन हो , तो निकल पडो रोड- ट्रीप पर .. रोड- ट्रीप मे हम गांव , खेत , जंगल , समुंदर , नदी , पहाड़ का अवलोकन कर सकते है . इतना ही नहीं , जहां जहाँ से हम जाये , वहां के लोग , खान- पान , भाषा , संस्कृति , हमे नए अनुभव देती है . भारत का रोड नेटवर्क दुनिया मे सबसे बड़े नेटवर्क मे से एक है , जिसकी लंबाई है लगभग , पचपन लाख किलोमीटर (5.58 मिलियन किमी )!! इनमे एक्सप्रेसवे , राष्ट्रीय महामार्ग , राज्य महामार्ग और ग्राम...
A blog on Bharat. Sports. Politics. Current affairs. Marketing. Technology. Business - Dhananjay M. Deshmukh