Skip to main content

शौक बड़ी चीज़ है

शौक बड़ी चीज़ है..

किसी ने कहा है, "शौक बड़ी चीज़ है. उम्र को हराना है तो शौक जिंदा रखिए ".
क्या है शौक? शौक /छंद बोले तो..

1. प्रसन्नता और मनोविनोद के लिए कोई काम बार-बार करने की तीव्र चाह या प्रबल लालसा; आनंददायक कार्य करने की लालसा या अभिरुचि; (हॉबी)

2. किसी कार्य या खेल में विशेष रुचि या प्रवृत्ति, जैसे- शतरंज खेलने का शौक

3. धुन; लय

4. (negative / नकारात्मक) चसका; व्यसन

पिछले हफ्ते पुणे गया था. एक लंबे अर्से के बाद अपने बालमित्र अनुप से मिलने की ठानी. वो कहते हैं ना कि दिल से चाहो तो बात बनती है. बात जम गई. अनुप तुरंत एक घंटे मे मिलने आ पहुंचा. तीस साल बाद मिल रहे थे.

इधर उधर की बाते हुई. पुरानी यादे ताजा हुईं.

अनुप ने फिर उसके शौक के बारे मे बताया. उसी शाम को वो जबलपुर जाने वाला था. खास पुणे से जबलपुर, वह भी एक शौकीन जलसे के लिए. यहां भारतभर से करीबन 90 लोग आने वाले थे - व्यवसायिक और अभिरुचि /हॉबी रखनेवाले. ईन सभीको साथ जोड़ने वाला एक ही धागा था - संगीत, वह भी, खुद से बजा कर वातावरणनिर्मित करने वाला संगीत. क्या था वह धागा? सैक्सोफ़ोन (Saxophone 🎷).

विश्वसैक्सोफोन दिवस पर, 6 नवंबर को जबलपुर मे एक साथ 20 सैक्सोफोन वादक पहली बार अपनी प्रस्तुति देने वाले थे.

क्या है सेक्सोफोन?

यह एक सिंगल ईख,  सुषिर काष्ठ वाद्य है जिसे सबसे पहले 1800 के दशक के मध्य में एडोल्फ सेक्स द्वारा विकसित किया गया था. यह एक माउथपीस, शंक्वाकार धातु ट्यूब और उंगली कुंजियों से बना है. ध्वनि तब उत्पन्न होती है जब वायु को यंत्र के माध्यम से फुलाया जाता है, जिससे reed कांप उठती है. इस ध्वनि को ऐम्प्लफाइ किया जाता है, जब यह इंस्ट्रूमेंट के मुख्य बॉडी से होकर जाती है. सैक्सोफोन में कई भाग और टुकड़े होते हैं जो अलग-अलग बनते हैं और फिर इकट्ठे होते हैं.

अधिकांश उपकरणों के साथ, सैक्सोफोन विभिन्न आकारों में आता है जो विभिन्न संगीत श्रेणियों को कवर करते हैं, चरम कम से चरम ऊंचाई तक, लेकिन अधिकांश का उपयोग शायद ही कभी किया जाता है. इन विविधताओं में सबसे आम हैं soprano saxophone, alto saxophone, tenor saxophone, और baritone saxophone.

सॅक्सोफोन मुख्य रूप से पीतल से बनाए जाते हैं. पीतल- तांबा, टिन, निकल और जस्ता जैसे धातुओं से बना एक मिश्रित मिश्र धातु है. साधनों के लिए सबसे आम प्रकार का उपयोग पीले पीतल का होता है जिसमें 70% तांबा और 30% जस्ता होता है. अन्य प्रकारों में सोने के पीतल और चांदी के पीतल शामिल हैं जिनमें अलग-अलग अनुपात होते हैं. पीतल में जस्ता कम तापमान पर मिश्र धातु को काम करने योग्य बनाता है. कुछ कस्टम निर्माता विभिन्न सेक्सोफोन के भागों  के लिए पीतल के विशेष मिश्रणों का उपयोग करते हैं.

इनकी कीमत दस हजार से लेकर आप कितना खर्चा करना चाहते हो इतनी होती है. लेकिन इससे ज़्यादा किमती होता है आपका वक्त और इसे सीखने की लालसा.

हिन्दी फ़िल्मों में सैक्सोफोन.. 

कहते है भारत में राहुल देव बर्मन के सहयोगी मनोहरी ने इसका आयात किया और निरंतर अभ्यास से इसे साधा. सभी संगीतकारों ने सेक्सोफोन का इस्तेमाल किया है परंतु सचिन देव बर्मन और राहुल देव बर्मन ने अधिक किया है. शंकर जयकिशन ने भी इसे इस्तेमाल किया है और उनके लोकप्रिय गीत ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए जाने तमन्ना किधर रही हो’ तथा ‘आरजू’ के गीत ‘बेदर्दी बालमा’ में जमकर इस्तेमाल हुआ है.

यह सुखद आश्चर्य है कि इंदौर में सैक्सोफोन नामक वाद्य यंत्र के प्रेमियों की एक संस्था है, जो विगत  कुछ वर्षों से छह नवंबर को सैक्सोफोन वादन का कार्यक्रम आयोजित करते हैं. इस दिन को अंतरराष्ट्रीय सैक्सोफोन दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इसी तरह से अहमदाबाद में महेश भाई और उनके साथियों ने ग्रामोफोन रिकॉर्ड्स सुनने वालों की एक संस्था बनाई है, जो नियमित रूप से सालाना कार्यक्रम करती है.

"सैक्सोफोनीस्ट" अनुप.. 

जो कलाकार इन्हें बजाता है उसे सैक्सोफोनीस्ट कहते है. अनुप एक उत्तम सैक्सोफोनीस्ट है इसका मुझे बड़ा गर्व है. समय समय पर वह अपनी नई रिकॉर्डिंग मुझे भेजते रहता है. आनंद मिलता है.

अपने व्यस्त कॉर्पोरेट जॉब से वक्त निकालकर अनुप रियाज करता है. सैक्सोफोनर पर पुरानी धुनों को नया रूप देता है. अपने ग्रुप के साथ मित्रपरिवार या जान पहचान के लोगों के कार्यक्रमों में अपनी कला सादर करता है. औरों को आनंदित करता है, खुद भी आनंद पाता है.



जबलपुर के जलसे मे वो अपने रोल मॉडेल से भी मिला. अपने इस शौक को अगले पडाव पर ले जाने के लिए और ज्यादा उत्साहित हुआ.




वो कहते हैं ना..
"शौक पूरे कर लो..
जिन्दगी तो वैसे ही पूरी हो जाएगी एक दिन.."
या फिर
"अपने शौक जिंदा रखिए जनाब.. क्या पता शौक ही आपको जिंदा रखे?".

लेकीन इतना ख्याल जरूर रखे..
"बेशक रखिए शौक ज़माने भर के..
लग ना जाए" लत" बस इतना खयाल रखना"..


शौक और राज रखिए...खुशहाल रहिए. 🙏 

धनंजय मधुकर देशमुख
मुम्बई

Comments

Popular posts from this blog

Battle of Generations, Mumbai

 4th January 2026 Battle of Generations - Mumbai’s time is “NOW”.. Mumbaikars’ tryst with democracy is on 15th January when voting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC), asia’s richest governance setup takes place. This is a golden chance for voters across all generations like boomers, Gen X, Millennials and Gen Z to elect a set of corporators who could solve their basic problems, and address aspirations optimally. Although each generation’s priorities would be different – from modern infra to lesser corruption to transparency to communal harmony to environment to preserving linguistic identity or track record or diversity-equity-inclusivity to futurist (looking ahead).  This heady mix of generations and their priorities makes it a lot difficult for political parties to make a common denominator of promises, and put them on their voting platter. Hopefully, the intelligent ones will be able to make a good & believable platter of promises. Less of freebies and m...

Moment of reckoning, Mumbaikar

 Mumbai. For some it is a city of dreams and glamour, some had "haadsaas (accidents)", many made a "good life" out of it, few made generational wealth while enduring here. So what is this Mumbai exactly? Is it a home to slums or glossy sky-scrapers, curvy-flyovers or is it a thriving economy, or a culture or a simple habitat? Maybe all of that. Most importantly, it is like a sea of wealth!! With every incoming wave it brings wealth to many, and with every outgoing tide it erodes wealth of a few! This “sea of wealth” has been a relentless attraction for majority of its inhabitants. For ages and Generations. All socio-economic classes thrive on that sea of wealth : the ultra-mega-super rich to neo-rich to upper middle-class to middle class to lower middle-class to financially constrained. This sea of wealth gives rise to aspirations to each of these classes – every moment. All of these classes have a symbiotic relationships with each other, and that's how this ci...

TrendSpotting : New and Rising - Pickleball

20 November 2022, Mumbai Let’s have a ball, Pickleball! A school friend of mine recently got transferred from Kolkata to Mumbai. Being a fitness-oriented person, he asked me if there are any good recreation (sports) facilities nearby. Knowing that he got an apartment in the heart of Vile Parle East, I was quick to recommend Prabodhankar Thackeray Krida Sankul (PTKS) – an obvious choice for anyone living in the western suburbs to relax, unwind, train and play!   While he was thrilled to see the Olympic size swimming pool, he got curious about a game that a group of boys were playing in the open area. While the game looked like lawn tennis, but it was not. It appeared to be an easy yet fitness-oriented game to him. When I told him that it is called “ Pickleball” he was like I was kidding! It was natural, A commoner may be amused to hear “Pickleball” being name of a sport! Well, that it is true.   I then took up the opportunity to introduce him to some trainers of the...